{"_id":"632f27c0e7e07b7f7d509946","slug":"firozabad-two-teenagers-ran-away-after-breaking-the-window-of-the-juvenile-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: रसोईघर की खिड़की उखाड़कर बाल सुधार गृह से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: रसोईघर की खिड़की उखाड़कर बाल सुधार गृह से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 24 Sep 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:22 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बाल सुधार गृह के रसोईघर की खिड़की तोड़कर दो किशोर भाग गए हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। मथुरा चाइल्ड लाइन ने 17 सितंबर को इन्हें यहां भेजा था।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह से दो किशोर भागे।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सुहागनगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से शनिवार सुबह दो किशोर रसोईघर की खिड़की को उखाड़कर फरार हो गए। बाल सुधार गृह के अधीक्षक की इस सूचना के बाद दक्षिण थाना पुलिस किशोरों की तलाश में जुट गई है। इन्हें मथुरा चाइल्ड लाइन ने 17 सितंबर को यहां भेजा था। देर शाम तक किशोरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी 17 वर्षीय किशोर व मुंबई निवासी 14 वर्षीय किशोर को चाइल्ड लाइन मथुरा ने 17 सिंतबर को सुहागनगर स्थित बाल सुधार गृह भेजा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे मौका पाकर दोनों किशोर रसोईघर की खिड़की को उखाड़कर भाग निकले। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने किशोरों की खोजबीन की। लेकिन उनका पता नहीं लग सका। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद किशोरों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक बच्चों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक द्वारा किशोरों के भागने की तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही किशोरों की तलाश की जा रही है।