फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad to Mathura on the Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji diversion will be on NH-19 on 8 November

Agra News: फिरोजाबाद से मथुरा, 8 नवंबर को NH-19 पर रहेगा डायवर्जन, समझें रूट प्लान

Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

8 नवंबर को गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारा गुरू का ताल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर एनएच-19 पर रूट डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
Firozabad to Mathura on the Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji diversion will be on NH-19 on 8 November
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजाबाद से आगरा होते हुए मथुरा को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर  8 नवंबर को गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के कारण रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान वाहनों को अन्य मार्गों से होकर गुजारा जाएगा। 
विज्ञापन

ये की गई व्यवस्था 

1. फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

3. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
4. ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
6. ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
7. जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
8. जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
9. जयपुर से जलेसर(एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
10. हाथरस,एटा की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मथुरा की ओर जाना है वह वाहन यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे।
11. टेढ़ी बगिया चौराहा से रामबाग चौराहा की ओर भारी वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा। यह वाहन 100 फुटा रोड़ से कुबेरपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
12. रामबाग चौराहा से गुरूद्वारा गुरू का ताल की ओर आने वाले भारी वाहनों को कुबेरपुर से इनर रिंग रोड़ से रमाडा कट से दिगनेर पुलिया होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
13. रामबाग प्लाई ओवर की ऊपर से गुरूद्वारा गुरू का ताल की ओर आने वाले भारी वाहनों को वॉटर वर्क्स फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़ने से पूर्व रोककर वाटर वर्क्स चौराहा से घुमाकर वापस करके कुबेरपुर से इनर रिंग रोड़ से रमाडा कट से दिगनेर पुलिया होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
14. सिकन्दरा चौराहा से गुरूद्वारा गुरू का ताल की ओर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन सभी भारी वाहनों को सिकन्दरा चौराहा से वापस कर दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

शहर के अंदर रहेगी ये व्यवस्था 

1. सिकन्दरा से गुरूद्वारा गुरू का ताल की ओर आने वाले छोटे वाहनों को सिकन्दरा तिराहा से बोदला की तरफ डायवर्ट कर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
2. भगवान टॉकीज चौराहा की ओर से गुरूद्वारा गुरू का ताल की ओर आने वाले छोटे वाहनों को खन्दारी चौराहा से आरबीएस चौराहा से मदिया कटरा होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
3. गुरूद्वारा आरओबी भावना टॉवर की ओर यातायात पुलिस का बैरियर लगाकर वाहनों का डायवर्जन कर वाहनों को अन्य मार्गों से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। 
4. गुरूद्वारा गुरू का ताल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed