{"_id":"5ca0d112bdec2214577e7d32","slug":"firozabad-s-young-man-dies-drowning-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स ज्वाइन करने से पहले युवक के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स ज्वाइन करने से पहले युवक के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मच गया कोहराम
Sun, 31 Mar 2019 08:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक शिव प्रताप का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद में अपने दादा की अस्थियां विसर्जित करने गए फिरोजाबाद के एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। युवक पिता के साथ फर्रूखाबाद गया था। गंगा में नहाते वक्त हादसा हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
फिरोजाबाद के कठफोरी निवासी युवक शिव प्रताप सिंह के दादा की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को शिव प्रताप अपने पिता के साथ दादा की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए फर्रूखाबाद गया था। अस्थि विसर्जन के बाद पिता-पुत्र गंगा में स्नान करने लगे।
इसी दौरान शिव प्रताप का गहरे पानी में चल गया। बेटे के डूबता देख पिता ने शोर मचाया। जब तक गोताखोर मौके पर पहुंचते तब तक शिव प्रताप डूब गया। काफी देर बाद गोताखोर उसे गंगा से बाहर निकाल पाए, लेकिन तब तक शिव प्रताप की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद पिता फफक फफक कर रोने लगे। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते फर्रूखाबाद पहुंचे। वे शव लेकर फिरोजाबाद आए। शिव प्रताप का चयन एयरफोर्स में हो गया था। मई माह उसे ज्वाइन करना था, लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई।