{"_id":"5ccd978cbdec22076c4ec27a","slug":"firozabad-police-fir-files-for-objectionable-facebook-post-on-sp-leader-ramgopal-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महासचिव रामगोपाल यादव पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महासचिव रामगोपाल यादव पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 04 May 2019 07:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना जसराना में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, जिला महासचिव और जसराना कोतवाल पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चुनाव के दौरान सिंह प्रताप अमरेंद्र नाम की फेसबुक आईडी से सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की गईं। इसी फेसबुक आईडी से 23 अप्रैल को कोतवाल जसराना के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई।
सपा जिला महासचिव झपारा निवासी दिनेश यादव ने बच्चे के जन्मदिन के मौके पर परिवार की फोटो डाली तो इसी फेसबुक यूजर ने अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए कमेंट लिखा। दिनेश यादव ने इन सभी फेसबुक पोस्ट के स्नैप शॉट लेने के बाद थाना जसराना में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दिनेश यादव ने कहा कि उनके परिवार से गाली-गलौज की गई है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फेसबुक आईडी चलाने वाले की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।