फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrests Murder Accused After 20 Years Crime News

फिरोजाबाद अनवार हत्याकांडः 20 साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद रिक्शा चलाया, प्रेशर कुकर का कारीगर बना, दूसरा परिवार भी बनाया

Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
सार

 वर्ष 2000 में पटेल कारखाने के पीछे चाकू से गोदकर की थी हत्या

विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Murder Accused After 20 Years Crime News
फिरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 20 साल बाद रामगढ़ थाना पुलिस ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हत्याकांड में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि साल 2000 में रामगढ़ थाना क्षेत्र के मक्का कॉलोनी निवासी अनवार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया
उसका शव पटेल कारखाने के पीछे मिला था। अनवार के परिजनों की तहरीर पर अतीक उर्फ अतुआ निवासी करीमगंज, अबरार निवासी रामगढ़ रोड गली नंबर पांच और छोटे उर्फ भाटिया निवासी करीमगंज थाना रामगढ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद छोटे उर्फ भाटिया फरार हो गया था, जबकि अतीक और अबरार को पुलिस ने जेल भेज दिया था। छोटे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 23 दिसंबर की रात अलीगढ़ जाते समय वाराणसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


छोटे उर्फ भाटिया की शिकोहाबाद में है ससुराल
रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि छोट उर्फ भाटिया ने दो शादी की हैं। उसकी पहली ससुराल सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव ग्राम शेख की सराय में है। पहली पत्नी से दो बेटे और एक बेटी है। यह लोग नगला पटवारी थाना क्वार्सी अलीगढ़ में रहते हैं। मुखबिर द्वारा पता चला कि छोटे उर्फ भाटिया पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहता है। गिरफ्तारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम प्रवेश के नेतृत्व में एक टीम खड़गपुर भेजी गई। यहां पता चला कि भाटिया अपने बेटे के साथ अलीगढ़ के लिए निकला है। उसका पीछा कर वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। उस पर अबू हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मेदनीपुर पश्चिम बंगाल अंकित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने के लिए की थी हत्या
छोटे उर्फ भाटिया ने बताया कि अनवार ने उसे पीटा था। इससे सिर में फ्रैक्चर हो गया था। तीन महीने बाद वह अपने दोस्त अतीक और अबरार के साथ जा रहा था। रास्ते में मिले अनवार ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया था, लेकिन गोली मिस होने से बच गए। हम लोगों ने अबरार को पकड़ लिया और पटेल कारखाने के पास गड्ढों में ले जाकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
प्रेशर कुकर व गैस चूल्हा ठीक करने का काम किया
छोटे ने बताय कि सुबह होते ही वह नीलांचल एक्सप्रेस से खड़गपुर चला गया। खड़गपुर में रिक्शा चलाया। इसके बाद प्रेशर कुकर व गैस चूल्हा ठीक करने का काम किया। यहां मुन्नी नामक महिला से दूसरी शादी की। उस पर चार बच्चे हैं। करीब 8-10 वर्ष पूर्व करीमगंज आया और अपनी मां को साथ ले गया। इसके बाद बेटी की शादी में अलीगढ़ आया था। इस बीच यह बात सोच ली कि पुलिस ने मेरा पीछा करना बंद कर दिया होगा। बेटे बंटी के साथ अलीगढ़ जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed