फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrests Accused Of Wife Murder Crime News

फिरोजाबादः पत्नी का हत्यारोपी सिपाही पुलिस ने दबोचा, खुलासे में बताई वारदात की कहानी

Sun, 24 May 2020 02:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 May 2020 02:09 PM IST
सार

अवैध संबंधों के चलते की थी सरोज की गोली मारकर हत्या
 

विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Accused Of Wife Murder Crime News
हत्यारोपी सिपाही के साथ एसपी ग्रामीण राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही यतेंद्र कुमार उर्फ सिंटी को थाना पुलिस ने रविवार को सुभाष तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने यतेंद्र पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कर किया है। हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने कोतवाली परिसर में मीडिया को हत्यारोपी सिपाही की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को हरिओम यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला नया, भरथना इटावा ने थाने में अपनी बहन सरोज (30) की उसके पति यतेंद्र कुमार उर्फ सिंटू (पुलिस आरक्षी) और उसके पिता रामदत्त यादव पुत्र अतर सिंह, अंबरपुर सौंज कुर्रा व हरेंद्र निवासी नगला भवानी करहल मैनपुरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


मैनपुरीः तीन बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि विवेचना में यह बात सामने आई कि आरोपी यतेंद्र कुमार व उसकी पत्नी सरोज में 25 अप्रैल को रात्रि में आवास विकास कॉलोनी स्थित घर पर अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद यतेंद्र ने उस पर गोलियां दाग दीं और बच्चों को लेकर मकान का ताला लगा कर फरार हो गया था। 

घटना को एसएसपी सचिंद्र पटेल ने गंभीरता से लिया और आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष अनिल कुमार को निर्देश दिए। 
 
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने हत्यारोपी 15 हजार के इनामी सिपाही यतेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साह बढ़ाया। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी इन्दुप्रभा, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दरोगा प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक उमेश सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार व राजकुमार और होमगार्ड कौशल किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed