फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad MP accuses CMO of corruption writes letter to Chief Minister

फिरोजाबाद: सांसद ने लगाए सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sun, 05 Nov 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद सीएमओ पर सांसद ने  भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आरोप है कि जिले में सैकड़ों पंजीकृत अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी संचालित हो रही हैं। गैर पंजीकृत अस्पतालों में 12 से ज्यादा महिलाओं की मौत हो चुकी है। मगर, एक भी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। 
 

विज्ञापन
Firozabad MP accuses CMO of corruption writes letter to Chief Minister
चंद्रसेन जादौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन ने फिरोजाबाद सीएमओ डॉ. रामबदन राम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके बाद मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


सांसद चंद्रसैन जादौन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जनपद में सैकड़ों पंजीकृत अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी संचालित हो रही हैं। गैर पंजीकृत अस्पतालों में 12 से ज्यादा महिलाओं की मौत हो चुकी है। मगर, एक भी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन


उन्होंने एमओआईसी से भी उगाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत की है कि सरकार और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विरूद्ध गतिविधियां की जाती है। उन्होंने सीएमओ के अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की बात कही है। सांसद की शिकायत पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed