फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad girl was killed by terrorist in dhaka in 2016

ढाका आतंकी हमले की बरसी पर अपनी बेटी को याद कर रही सुहागनगरी

Fri, 30 Jun 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
firozabad girl was killed by terrorist in dhaka in 2016
तारिषी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई 2016 दिन शुक्रवार को सुहागनगरी के लोगों को आज भी याद है। इस दिन इंसानियत के दुश्मन, दहशतगर्दों ने मजहब का फर्क कर शहर की बेटी तारिषी जैन को ढाका के एक रेस्टोरेंट में मौत के घाट उतार दिया था। तारिषी उस समय कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रही थीं। तारिषी की मौत के बाद सुहागनगरी और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घटना की निंदा की गई थी। पूरे देश में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गईं। बेटी को खोने का गम आज भी परिवार के सदस्यों को है।
विज्ञापन


तारिषी के पिता संजीव जैन मूल रूप से फिरोजाबाद के निवासी हैं। वह कई वर्षों से ढाका में गारमेंट का कारोबार कर रहे हैं। एक जुलाई 2016 को ढाका में एक कैफे पर आतंकी हमला हुआ था। इस दौरान सुहाग नगर निवासी संजीव जैन की बेटी तारिषी भी कैफे में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी। आतंकी हमले में तारिषी की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पूरा देश शोक में डूब गया था। एक जुलाई यानी शुक्रवार को तारिषी को इस दुनिया से विदा हुए पूरा एक साल हो गया है लेकिन तारिषी की यादें आज भी ताजा है। परिवार अभी भी सदमे से उबर नहीं पाया है। हादसे से आहत पिता संजीव जैन अब गुड़गांव में ज्यादा रहते हैं, सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही ढ़ाका जाते हैं। बर्कले यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया में की छात्रा तारिषी मेधावियों में अपना स्थान रखती थी। इसलिए आज भी वहां के लोग याद रखते हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ई-मेल से तारिषी के परिवारिजनों के संपर्क करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारिषी के ताऊ सुहाग नगर कालोनी निवासी राजीव जैन ने बताया कि तारिषी पढ़ाई में होशियार थी। मगर आज वो इस दुनिया में नहीं है। इसलिए अन्य मेधावी छात्रों को ‘लिव लाइफ लाइक तारिषी स्कालरशिप अवार्ड’ देने का निर्णय तारिषी के पिता संजीव जैन और मां तूलिका जैन ने लिया था। स्कालरशिप के करीब 1.30 लाख रुपये देने मां-पिता कैलीफोर्निया जाएंगे।

आंखों से ओझल नहीं हुआ बीता एक साल

firozabad girl was killed by terrorist in dhaka in 2016
तारिषी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तारिषी का भाई कनाडा में इंजीनियर है। वर्तमान में वह मां तूलिका जैन और पिता संजीव जैन बेटे के पास ही गए हैं। तारिषी के ताऊ राजीव जैन ने बताया कि परिवार के बीच धार्मिक विधान कराएंगे।  भले ही घटना को एक साल हो गया हो। लेकिन परिवार ही नहीं शहर के लोगों की आंखों से यह दिन ओझल नहीं हुआ। 

एक जुलाई 2016 की रात्रि में ढाका के रेस्टारेंट में तारिषी की मौत हुई थी। शव को लाने के लिए विदेश मंत्री से वार्ता हुई। भारत सरकार की सक्रियता के कारण चार जुलाई को तारिषी का शव गुड़गांव लाया गया। जहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और नगर विधायक मनीष असीजा श्रद्धाजंलि देने पहुंची थी। चार जुलाई 2016 को ही गुड़गाव के इफ्को चौके के पास शमसान घाट में तारिषी का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed