फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad District Panchayat Election: The contest will be directly between SP, BJP

फिरोजाबाद जिला पंचायत चुनाव: मुकाबला सीधे सपा,भाजपा के बीच होगा

Tue, 29 Jun 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Firozabad District Panchayat Election: The contest will be directly between SP, BJP
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। अब तीन जुलाई को मुकाबला सीधे सपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह यादव की पुत्रवधू रुचि यादव एवं भाजपा की प्रत्याशी पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह के मध्य होगा। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन एवं जांच होने के बाद 29 जून की तिथि नाम वापसी के लिए तय की थी। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव नामांकन वापसी के लिए 11 से तीन बजे तक बैठे रहे लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन वापस करने को नहीं आया। नाम वापसी की तिथि निकलने के साथ ही अब तीन जुलाई को जिले की राजनीति एक बार फिर से गरमाएगी, क्योंकि सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र एवं पूर्व सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने तथा सपा का गढ़ होने के कारण सपा के लिए यहां अध्यक्ष का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। पार्टी के अधिकांश जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के कारण भी पार्टी चुनाव जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्तासीन भाजपा ने पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पुत्रवधू को चुनाव मैदान में उतारा है। राजनीतिक खिलाड़ी माने जाने वाले पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भी पूरी जोर आजमाइश में जुटे हैं। इसलिए अब मुकाबला काफी रोचक हो गया है। तीन जुलाई को दोपहर 11 से तीन बजे तक 33 जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा मतदान किया जाएगा। तीन बजे के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। तब ही पता चलेगा जीत किसके हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed