{"_id":"614ac2e3cf9f6609b245def1","slug":"firozabad-district-hospital-cms-changed-now-sm-gupta-diputed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से बच्चों की मौत पर कार्रवाई, जिला अस्पताल के सीएमएस हटाए, दो सौ पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से बच्चों की मौत पर कार्रवाई, जिला अस्पताल के सीएमएस हटाए, दो सौ पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Wed, 22 Sep 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:15 AM IST
सार
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार से मौतों का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को 171 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद सीडीओ ने देखा अस्पताल का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल की रोकथाम में विफल स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर शासन ने बदलाव किया है। शासन ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हंसराज सिंह को एसीएमओ बना दिया है। अब उनके स्थान पर एसीएमओ डॉ. एसएम गुप्ता को सीएमएस का चार्ज दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी किया है। जिला अस्पताल के सीएमएस और मेडिकल कॉलेज प्राचार्या की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
कम नहीं हो रहा डेंगू-वायरल
भारत सरकार की टीम और प्रदेश सरकार की टीमों के फिरोजाबाद में आने के बाद भी डेंगू बेकाबू है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की स्थिति सुधर नहीं रही है। मंगलवार को सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या मंगलवार को दोबारा 274 पहुंच गई है। 24 घंटे में 534 बच्चों की कराई गई जांच में 171 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में भी हालत नहीं सुधरी है। मरीजों की भीड़ सुबह से देर रात्रि तक दिख रही है।
विज्ञापन
21 अगस्त से शुरू हुआ बुखार
विगत 21 अगस्त से जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप शुरू हो गया था। सबसे पहले सरकारी अस्पतालों में बने वार्ड फुल हो गए थे। अब एक माह गुजरने के बाद स्थिति काबू में नहीं आ सकी है। जबकि भारत सरकार, प्रदेश सरकार की विशेष चिकित्सकों की टीम भी दौरा कर चुकी है। मंगलवार को भी अस्पताल की ओपीडी में भीड़ रही। हालांकि निजी चिकित्सकों के क्लीनिक फिर से खुलने के कारण मरीजों अस्पताल में ओपीडी में आसानी से इलाज मिल रहा है। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों को भर्ती किया। कई परिजन अपने बच्चो को भर्ती करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार करते रहे हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आठ की मौत
मंगलवार को फिरोजाबाद में सात बच्चों सहित आठ की डेंगू और वायरल बुखार से मौत हो गई थी। फिरोजाबाद की हुमायूंपुर की अंजली (13) पुत्री उदय पाल राठौर, दतौली के राधा किशन वर्मा हुमायूं के गोलू (6) पुत्र मनोज कुमार की सौ शैय्या अस्पताल में मौत हो गई। हसनपुर के शौर्य पुत्र धर्मेंद्र बघेल, सपना पुत्री सियाज अली की दिल्ली में मौत हो गई। रामवती पत्नी कृपाल सिंह निवासी गांव लहरिया नारखी, आमीन, पप्पू पुत्र सिकंदर की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें...
जानलेवा बीमारी: ब्रज में डेंगू वायरल से 12 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में सात बच्चों समेत आठ लोगों ने तोड़ा दम