{"_id":"5f9901b726dd2728101d14ee","slug":"firozabad-clash-firing-and-murder-market-closed-by-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः बवाल में युवक की मौत से गुस्सा, बंद रहा बाजार, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः बवाल में युवक की मौत से गुस्सा, बंद रहा बाजार, परिजनों ने लगाया जाम
Wed, 28 Oct 2020 04:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
मृतक अमित के परिवार के लोग सड़क पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में मंगलवार शाम को थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी छपैटी में हुए बवाल में युवक की मौत से बुधवार को गुस्सा रहा। तनाव की स्थिति देख कर सदर बाजार में लोगों ने सुबह दुकानें नहीं खोली।
बाजार में फोर्स आने पर दोपहर 12 बजे बाद बाजार खुल सका। लेकिन युवक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर दो बजे परिजनों के साथ लोगों ने सदर बाजार में घंटाघर पर जाम लगा दिया और बाजार बंद करा दिया। दो बजे सदर बाजार में दुकानें दुबारा बंद हो गईं। दोपहर दो बजे से चार बजे तक लोगों ने जाम लगाए रखा। परिजन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे।
परिजनों का कहना था कि मुआवजा नहीं दो तो उन्हें भी गोली मार दें। एसडीएम सदर ने पांच लाख रुपये और आवास दिलाने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला। तनाव की स्थिति देखते हुए शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी के साथ-साथ सीआरपीएफ को भी तैनात किया गया है। उपद्रव करने वालों की तलाश में पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लिया है। आईजी जोन ए सतीश गणेश बुधवार को भी शहर में कैंप किए रहे।

बड़ी छपैटी में हुए बवाल में मंगलवार शाम को इसी मोहल्ले के निवासी युवक अमित गुप्ता और उर्फ मोनू (26) की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। बुधवार को सुबह दस बजे बड़ी छपैटी, हुंडावाला बाग आदि क्षेत्रों से आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए बाजार में आ गए।
रसूलपुर से लेकर सदर बाजार में सिनेमा चौराहे तक नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। माहौल गरम देख कर लोगों ने दुकानें नहीं खोली। हालात देख पुलिस ने रसूलपुर से सिनेमा चौराहे तक बाजार को छावनी बना दिया।
कटाई मजदूर सहित छह नामजद, 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बवाल में गोली लगने से मौत का शिकार हुए अमित गुप्ता के पिता बड़ी छपैटी निवासी उमाशंकर गुप्ता की तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस ने उपद्रव के आरोपी कामिनी बैंगल स्टोर पर काम करने वाले चूड़ी कटाई मजदूर शनि उर्फ रिजवान, उसके साथी दानिश, मोहसिन कालिया, जुबैर, चीनिया और कामरान सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।