फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad: cast wise reservation should stop, politics is deviding us said hariharanand maharaj

जाति के नाम पर आरक्षण बंद होना चाहिए, नेता कर रहे भेदभाव की राजनीतिः हरिहरानंद महाराज

Mon, 09 Apr 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Apr 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: cast wise reservation should stop, politics is deviding us said hariharanand maharaj
हरिहरानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मक्खनपुर में आयोजित गो संवर्धन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि जाति के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। बल्कि गरीब लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


आरक्षण का जो महत्व है वह नीचे के तबके के लोगों के लिए है, लेकिन दुर्भाग्यवश जातियों में बांट दिया गया। यह प्रथा खत्म होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ निश्चित रूप से गरीब जनता को मिलना चाहिए ना कि जाति के आधार पर। हम लोग यह उम्मीद करते हैं कि आरक्षण गरीब लोगों को मिले। 
विज्ञापन


दलित हमारे भाई हैं और हमारे पुरातन समाज में ऊंच और नीच का भेद कोई है ही नहीं। यह राजनीति है जो नेता हैं वे भेदभाव पैदा कर रहे हैं। यह भारत के लिए अच्छा नहीं है हम सब को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Firozabad: cast wise reservation should stop, politics is deviding us said hariharanand maharaj
प्रेस वार्ता करते हरिहरानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे साधु हैं और साधु ही रहेंगे। राज्य सरकार से मिलने वाली सरकारी सुविधाएं नहीं लेंगे। पद को सेवा के भाव से देखते हैं। बोले भगवान से प्रार्थना करते हैं जल्द ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो। 

हर चीज का समय होता है राम मंदिर के लिए हम लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। मुझे लगता है अब हमारे भारत का भविष्य सुधारने वाला है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह फिर सरकार बनाएंगे। मैं तो शिवराज सिंह को जादूगर मानता हूं। 

प्रदेश के बच्चों के साथ उन्होंने मामा-भांजे का रिश्ता बना रखा है। उन्होंने जो कार्य कराए हैं वे फिर से जीत दिलाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के 6 आयाम हैं उसमें प्रमुख हैं गाय सेवा। उसमें हम लोग अपने गो संवर्धन के जन जागरण के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Firozabad: cast wise reservation should stop, politics is deviding us said hariharanand maharaj
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आरएसएस की गो संवर्धन समिति द्वारा फिरोजाबाद के मक्खनपुर में आयोजित कार्यक्रम में गो संरक्षण और गोपालन का संकल्प लिया गया। 

मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने लोगों को गो संरक्षण की शपथ दिलाई। शुभारंभ राष्ट्रीय संत एवं मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 

हरिहरानंद महाराज गो संवर्धन संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने लोगों को गाय का महत्व बताते हुए गो संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि गाय का दूध एवं मूत्र दोनों में औषधीय गुण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed