फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing over money dispute in Lawyers Colony Agra

Agra News: लॉयर्स कॉलोनी में लेन-देन के विवाद को लेकर फायरिंग, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर

Thu, 29 Sep 2022 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

लॉयर्स कॉलोनी में बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Firing over money dispute in Lawyers Colony Agra
न्यू आगरा थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में बुधवार रात को दो पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं दयालबाग में मंगलवार रात को युवक पर फायरिंग के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को लॉयर्स कॉलोनी में फायरिंग की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम पहुंची। न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार मिश्र व सुनील कुमार भदौरिया, जबकि दूसरे पक्ष के राजीव सिंह और संजय शर्मा के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद सामने आया है।

विज्ञापन

युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दयालबाग के संत नगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा मंगलवार रात को बाइक से घर आ रहा था। राहुल विहार में कार सवार राधा कुंज निवासी ओम बिहारी से उसका विवाद हो गया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि ओम बिहारी ने उस पर फायरिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गोली उसकी बाइक में लगीं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। ओम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लाइसेंसी राइफल बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया गया। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सैन्यकर्मी बताया गया है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed