फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing Over Land Dispute in Khairagarh Agra

आगरा में सनसनीखेज वारदात: जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला भिलावली गांव

Mon, 01 Jun 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 09:41 AM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ के भिलावली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन ट्रैक्टर पर गोली लगने से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firing Over Land Dispute in Khairagarh Agra
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भिलावली में रविवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, हालांकि पीड़ित के ट्रैक्टर पर दो गोलियां जा लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रामबाग, आगरा निवासी विशंभर सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में भिलावली गांव में करीब साढ़े पांच बीघा खेती की जमीन खरीदी थी। विशंभर सिंह ने यह जमीन पहले अपने गांव के ही रिश्तेदार जगन्नाथ सिंह को पट्टे (बटाई) पर खेती के लिए दी थी। कुछ समय बाद जगन्नाथ से अनबन होने पर विशंभर ने यह जमीन अपने दूसरे रिश्तेदार रामवीर सिंह निवासी कुल्हाड़ा, खेरागढ़ को पट्टे पर दे दी। इसी बात को लेकर जगन्नाथ सिंह का पक्ष लगातार विवाद कर रहा था।
विज्ञापन




रविवार को विशंभर सिंह खेत को मवेशियों से बचाने के लिए ट्रैक्टर की मदद से तारबंदी करा रहे थे। आरोप है कि तभी विपक्षी जगन्नाथ सिंह के पुत्र संदीप उर्फ ससिया, भोले उर्फ शिवकुमार और अशोक पुत्र मुन्ना व अन्य युवकों के साथ हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए काम बंद करा दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर संदीप पक्ष ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर दी। दहशत फैलाने के लिए की गई इस फायरिंग में एक गोली पीड़ित के ट्रैक्टर के बोनट पर लगी, जबकि दूसरी गोली टायर में जा धंसी। फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को खोखे मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया दो राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed