फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on two sides, four injured

दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firing on two sides, four injured
पटियाली। सिकंदर वैश्य के ग्राम सिकंदरपुर में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले, मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये। जिसमें एक महिला एवं किशोर के साथ बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम सिकंदरपुर में महेश श्रीवास्तव और युनुस के पक्ष में शनिवार की देर शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि महेश शराब के नशे में गाली दे रहा था। युनुस ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। साथ ही एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग करने लगे। फायरिंग में किशोर पुत्र देवेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। जबकि महेश की पत्नी रूपवती को भी गोली लगी। दूसरे पक्ष से युनुस और मुस्कान भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पक्षों के चारों घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कालेज रेफर किया गया। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में गाली गलौज करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed