फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing on police

पुलिस जीप पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाया

Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
firing on police
11एमएनपी-41-घिरारे क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उजियारी में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की जीप - फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उझियारी में मंगलवार सुबह शराब के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर लोग आरोपी को छुड़ा ले गए। हमले के दौरान पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई। तीन नामजद सहित 25 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उझियारी में मंगलवार की सुबह वर्तमान प्रधान राजेश कठेरिया के भाई बिल्लू से गांव के ओमकार ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। बिल्लू ने जब मना किया तो ओमकार ने उसके साथ मारपीट कर दी। भाई को पिटता देख प्रधान राजेश ने ओमकार की पिटाई कर दी। इससे गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव का माहौल बन गया। माहौल बिगड़ता देख राजेश ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर बाद होली को लेकर सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी एक जीप से गांव पहुंचे और ओमकार को पकड़कर जीप में बैठा लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी थाने की ओर चले ही थे कि ओमकार पक्ष के कई लोगों ने जीप को घेर कर पथराव शुरू कर दिया। हमलावर जीप में बैठे ओमकार को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर आदित्य कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में कई घरों में दबिश दी गई। देर शाम पुलिस ने ओमकार सिंह पुत्र लटूरी, मोहन लाल पुत्र मचल सिंह, कुलदीप पुत्र नंदलाल सहित 25 हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ओमकार व अन्य की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश के दौरान हुआ हादसा, पूर्व फौजी सहित पांच घायल
पुलिस वाहन पर हमला कर आरोपी छुड़ाए जाने के बाद कई थानों का फोर्स गांव में पहुंच पहुंचा। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इस बीच पुलिस ने सूचना पर गांव निवासी पूर्व फौजी मनोज कठेरिया के घर में दबिश दी। पुलिस आरोपी के घर में घुस गई। इस बीच छत पर बनी रेलिंग अचानक टूट गई और पूर्व फौजी मनोज, मां कांति देवी, बहन शिवानी, पत्नी नीलू व छज्जा के नीचे बैठीं माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उधर घायल फौजी ने आरोप लगाया कि वह घर में सो रहा था, तभी पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। जब उसने वजह पूछी तो उसके साथ अभद्रता करने लगे। पुलिसकर्मी छत पर चढ़ गए। वह पीछे पीछे गया। इस दौरान छज्जा गिरने से हादसा हो गया। फौजी ने पुलिस की वजह से हादसा होने की बात कही।

गांव में दो पक्ष के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। भगदड़ के दौरान पूर्व फौजी के घर का छज्जा गिर गया और पांच लोग घायल हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
अजय कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed