फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing on Man

मैनपुरी में विरोध करने पर पशु चोर ने वृद्ध को मारी गोली

Sat, 20 Feb 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
firing on Man
कुरावली के गांव जुन्हैसा में गोली लगने से घायल पशु पालक - फोटो : MAINPURI
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैसा में शुक्रवार देर रात पशु चोर ने विरोध करने पर वृद्ध को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैसा निवासी विजय सिंह (62) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोने चले गए थे। देर रात करीब ढाई बजे आहट होने पर वह जाग गए। उन्होंने देखा कि पशु चोर दरवाजे पर बंधी भैंस को खोल कर ले जा रहा है। विजय सिंह ने शोर मचाते हुए विरोध शुरू कर दिया। तभी एक पशु चोर ने तमंचे से उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली वृद्ध के पैर में लगी। लोगों को आता देख पशु चोर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल विजय सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला नहीं था पशु चोर
स्थानीय लोगों के अनुसार घर के बाहर भैंस खोलने आया पशु चोर अकेला नहीं था। उसके साथ अन्य साथी भी थे। वारदात के समय साथी आसपास ही थे, वह लोग भैंस को डीसीएम में लादकर ले जाना चाहते थे। लेकिन जगार होने के चलते भाग गए।
वर्जन
गांव जुन्हैसा में पशु चोरी करने आए चोरों ने विरोध करने पर वृद्ध को गोली मारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
देवेंद्र नाथ मिश्रा, इंस्पेक्टर कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed