{"_id":"6595810841bbe5752e08eb76","slug":"firing-incident-between-two-groups-of-villagers-in-kasganj-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में ग्रामीणों के दो गुटों में फायरिंग, घटना में पुलिस अधिकारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में ग्रामीणों के दो गुटों में फायरिंग, घटना में पुलिस अधिकारी घायल
Wed, 03 Jan 2024 09:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 09:15 PM IST
सार
कासगंज सिकंदर पुर वैश्य थाना के गांव नगला नरपत में ग्रामीणों के दो गुटों में फायरिंग की खबर सामने आई है। इंस्पेक्टर फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरपत नगला में पशुओं और जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य के इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने पुलिस की ओर फायर कर दी। इससे गोली के छर्रे लगने से इंस्पेक्टर घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर को तत्काल गंजडुंडवारा के चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पशुओं को लेकर हुए विवाद की सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस के साथ गए थे। वहीं किसी ने गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन