फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in old enmity three injured one critical in Etah

Etah Firing: पुरानी रंजिश में फायरिंग, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 07 Jul 2022 10:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 10:37 PM IST
सार

भागवत कथा के भंडारे के दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद फायरिंग हुई। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया था, जिसके बाद उसी विवाद को लेकर फिर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Firing in old enmity three injured one critical in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों से तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। एक युवक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


गोली लगने से घायल 20 वर्षीय सुनहरी लाल ने बताया कि उसके यहां जून माह में भागवत कथा हुई थी। 19 जून को भंडारा चल रहा था। इस दौरान गांव के दबंग महिलाओं को खाना परोसने लगे। महिलाओं ने विरोध किया इस पर दबंगों ने उनकी पिटाई कर फायरिंग कर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों को पकड़ कर नहीं लाई। 19 जून को ही उसके पिता रामनाथ द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस बीच दबंग तीन बार धमकाने आए। कहा कि 25 जून को पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है इसको वापस ले लो, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान तीनों आरोपी उसे व उसके पिता को धमकाते रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी आरोपी शाम तीन बजे के करीब घर पर धमकाने आए। इसके बाद वह पिता रामनाथ के साथ खेत पर धान की पौध में पानी लगाने जा रहा था। तभी आरोपियों ने पिता पर फायरिंग शुरू कर दी। पिता के पीछे वह चल रहा था तभी गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के अतुल का आरोप है कि उसे समझौते के लिए खेत पर बुलाया था। जहां पहले से बैठे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें अतुल व मोनू के टांग में गोली लग गई। मलावन थानाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। पहले एक पक्ष थाने आया और गोली मारने की बात बताई। घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। बाद में दो घायल लोग और आए बताया कि गोली मारकर घायल कर दिया है। तीनों को इलाज के लिए भेजा है दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सक्रिय होती तो बच सकती भी वारदात

पीड़ित का कहना है कि 19 जून की घटना को पुलिस ने 25 जून को दर्ज किया। इस दौरान आरोपी लगातार धमकाते रहे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपी धमका रहे थे। इस बात की पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते दबंगों के होसले बढ़ गए और बृहस्पतिवार को उन्होंने फायरिंग कर गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed