फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in kasganj

Agra News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला मोहल्ला बारू,युवक के सीने में लगी गोली

Mon, 12 Dec 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing in kasganj
सोरोंजी (कासगंज)। सोमवार की दोपहर मोहल्ला बारू फायरिंग से दहल गया। चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में गोली युवक के सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रैफर किया गया है। घायल की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं। वहीं चौथा आरोपी फरार है। रंजिश के चलते युवक पर हमला किया गया।
विज्ञापन

गोपाल दुबे मोहल्ला बारू का निवासी है। दोपहर को उसके घर कस्बे के मोहल्ला चक्रतीर्थ निवासी अशोक गठरिया और उसके पुत्र पिंटू, दिवाकर, नूनू पहुंचे। इस दौरान गोपाल घर पर लेटा हुआ था। तभी दरवाजे के खटकने की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खोला । दरवाजा खोलते ही उस पर नूनू, पिंटू, दिवाकर ने एक के बाद एक लगातार दो फायर हुए। एक गोली युवक की छाती में जा लगी। इससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए। घायल युवक ने बताया कि आरोपी नूनू, पिंटू और दिवाकर के हाथ में अवैध असलाह थे। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएसची भेजा गया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रैफर किया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। पीड़ित की मां ललतेश ने इस संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। ललतेश का आरोप है कि चारों आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं। इसी के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। ललतेश ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी दंबग और गुंडा किस्म के हैं और मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर हमलावर पिंटू, दिवाकर और नूनू को हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी अशोक फरार है। कोतवाली प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

दर्द निवारक इंजेक्शन मांगता रहा युवक
कासगंज। गोली गलने के बाद युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन युवक का दर्द कम नहीं हो रहा था। इसलिए युवक बार बार एक और दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने की बात कहता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed