फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in district hospital of agra one injured

आगरा के जिला अस्पताल में इस विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

Wed, 27 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
firing in district hospital of agra one injured
घ्ाायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दो कारों में सवार होकर आए चार लोगों ने मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इन लोगों ने जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष पर हमला किया था। 
विज्ञापन


गोली लगने से युवक अजय (24) घायल हो गया। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चाहर समेत चार लोगों को नामजद कराया गया है। इनमें से एक आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जमीन का यह झगड़ा अकोला का है। एक बिस्सा जमीन पर दीपक और कृपाल दावा कर रहे हैं। जमीन दीपक के घर के सामने है। इसी विवाद में मंगलवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

firing in district hospital of agra one injured
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कृपाल, उसके परिवार के अमित, दूसरे पक्ष के दीपक और मनोज को शांतिभंग की धारा 151 में गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मनोज शिक्षक है।

ये लोग अस्पताल पहुंचे ही थे कि दो कारों से चार लोग पहुंच गए। इन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। वहां अफरा तफरी मच गई। एक गोली मनोज चाहर के भाई अजय चाहर के गर्दन में लगी। 

उसे गंभीर हालत में देहली गेट स्थित निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बेहद नाजुक है उधर हमलावर एक गाड़ी छोड़ दूसरी से फरार हो गए। 

आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस ने बताया कि फायरिंग के मामले में थाना रकाबगंज में राकेश चाहर और प्रदीप समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा 307 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के वक्त अस्पताल में पुलिस मौजूद थी। मेडिकल परीक्षण के लिए आरोपियों के साथ भी पुलिसकर्मी भेजे गए थे। 

इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।  उधर, रकाबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दीपक चाहर के घर के सामने एक बिस्सा जमीन है। दीपक का कहना है कि यह उसकी है। कृपाल का कहना है कि दीपक के चाचा ने यह जमीन उसके नाम कर दी। इसी कारण कब्जे को लेकर विवाद  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed