फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in Agra posh area Nehru Enclave farm house targeted dog shot

UP: आगरा के पॉश एरिया नेहरू एन्क्लेव में फायरिंग, फार्म हाउस को बनाया निशाना, कुत्ते को लगी गोली

Tue, 21 Feb 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 09:37 AM IST
सार

बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। चौाकीदार ने टोका तो वे उससे भी उलझ गए। इस दौरान एक कुत्ते को भी गोली मार दी।

विज्ञापन
Firing in Agra posh area Nehru Enclave farm house targeted dog shot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज स्थित नेहरू एन्क्लेव में रविवार रात को बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। पहले एक फार्म हाउस के गेट पर गोलियां चलाईं। बाद में कुत्ते को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। कुत्ता घायल हो गया। मामले में फार्म हाउस के चौकीदार ने थाना में तहरीर दी है। हमलावरों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के घर के बाहर भी चक्कर काटे थे।

विज्ञापन


आगरा व्यापार मंडल पश्चिमी जोन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद बंसल नेहरू एन्क्लेव में रहते हैं। उनका जाॅन मिल्टन पब्लिक स्कूल है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को नौ बजे एक बाइक पर तीन युवक आए थे। उनके घर की तरफ आए। मगर, आगे रास्ता बंद है। घर के गेट पर गार्ड बैठा था। उन्होंने बाइक सवारों को टोका। इस पर युवक उलझ गए। बाद में आगे चले गए। इसके बाद एक फार्म हाउस के पास रुक गए।
विज्ञापन


चौकीदार बनवारी लाल शर्मा का आरोप है कि दो युवक उनकी तरफ आ गए, जबकि तीसरा युवक बाइक चालू करके खड़ा रहा। फार्म हाउस के गेट पर फायरिंग की। एक कुत्ता युवकों की तरफ भागा। इस पर बदमाशों ने दो और फायर किए। एक गोली कुत्ते के पैर में लग गई। वह घायल हो गया। कांग्रेस नेता को बाजार से लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर खोखे भी बरामद हुए। बनवारी लाल ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण था, यह पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed