फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in a quarrel one who was on target survived passer-by was shot admitted to hospital

दो के झगड़े में तीसरा बना निशाना: लेने जा रहा था दवा, पहुंच गया अस्पताल; पैर में लगी गोली

Fri, 23 Jun 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 10:20 AM IST
सार

ट्रांस यमुना के श्याम नगर में झगड़े के दौरान आरोपी युवक ने जिस पर गोली चलाई वो तो बच गया, लेकिन गोली एक राहगीर के लगी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। घायल राहगीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Firing in a quarrel one who was on target survived passer-by was shot admitted to hospital
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हाथरस रोड स्थित श्याम नगर में बृहस्पतिवार रात को झगड़े के दौरान एक युवक ने पड़ोसी पर फायरिंग कर दी। पड़़ोसी तो किसी तरह बच गया, लेकिन गोली लगने से एक राहगीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि श्याम नगर में सोनू और प्रवेश एक मकान में किरायेदार थे। सोनू परिवार से अलग रहता है। घर 300 मीटर की दूरी पर है। वह आए दिन झगड़ा करता है। इस वजह से परिवार ने अलग कर दिया है। कुछ दिन पहले सोनू ने मकान खाली कर दिया। वह सामने ही दूसरे मकान में रहने चला गया।
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे वो प्रवेश को गाली देने लगा। मना करने पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू तमंचा निकाल लाया और फायर कर दिया। उस समय मोहल्ले का पंकज उधर से गुजर रहा था। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। वह लहूलुहान हो गया। सोनू भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी सोनू की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Good News: इस एप से मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

...और भी लोग हो सकते थे घायल

मोहल्ले के लोगोंं ने पुलिस को बताया कि सोनू आए दिन झगड़ा करता है। जिस समय उसने फायरिंग की, तब गली में बच्चे भी मौजूद थे। वह प्रवेश पर गोली चलाया मगर, राहगीर चपेट में आ गया। किसी और को भी गोली लग सकती थी।

दवा लेने जा रहा था

पंकज के घायल होने की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसके ताऊ बॉबी शर्मा ने बताया कि पंकज को दवा लेनी थी। इसलिए वो घर से निकलकर दोस्त के साथ जा रहा था। पंकज शादीशुदा है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed