{"_id":"620c0a7f55a0e71d7d633f38","slug":"firing-four-times-in-a-week-rangbaz-away-from-hold-agra-news-agr524448827","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में चार बार फायरिंग, रंगबाज पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में चार बार फायरिंग, रंगबाज पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में एक सप्ताह में चार बार फायरिंग हो चुकी है। मगर, आरोपी पकड़ से दूर हैं। घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। तीन मामलों में आरोपियों की पहचान तक नहीं हो सकी है।
पांच दिन पहले कालिंदी विहार में पानी की टंकी के पास कुछ लोगों ने रंगबाजी में फायरिंग की थी। स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी थी। पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए।
अगले दिन ज्योति कुंज में खुले में शराब पी रहे रंगबाजों में झगड़े के बाद फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गए। इन मामलों में मुकदमे दर्ज नहीं हुए।
विज्ञापन
रविवार शाम को कालिंदी विहार में जैन मंदिर के पास युवकों के दो गुटों में फायरिंग हुई। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा किया। मगर, आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी।
रविवार शाम को ही कालिंदी विहार सी ब्लाक में चिकित्सक डीके शर्मा के घर के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने दो बार फायरिंग की। उनके बेटे को काल करके जान से मारने की धमकी भी दी। डीके शर्मा ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें एक आरोपी काके और दो अज्ञात हैं। इनमें से भी किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। टीम लगाई गई है। कालिंदी विहार पानी की टँकी के पास और ज्योति कुंज में फायरिंग की कोई लिखित सूचना नहीं मिली।
उधर, घटना से डीके शर्मा का परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि नामजद आरोपी लगातार धमका रहा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी धमकी भरे मैसेज किए हैं।