फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing for election envy

चुनावी रंजिश के चलते गांव बघेला में फायरिंग

Fri, 23 Apr 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
firing for election envy
बेवर (मैनपुरी)। गांव बघेला में शुक्रवार को चुनावी रंजिश के चलते आरोपियों ने पूर्व प्रधान व भतीजे पर फायर कर दिए। घर में घुसकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पोनिया व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

गांव बघेला निवासी रूबी यादव पूर्व प्रधान हैं। उनकी गांव के सतेंद्र उर्फ चेला यादव से चुनावी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रूबी का भतीजा रजत यादव घर के बाहर बैठा था। सतेंद्र उर्फ चेला यादव, रामप्रकाश, बिट्टू वहां आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में रजत घायल हो गया। इस दौरान सतेंद्र ने पूर्व प्रधान व भतीजे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सतेंद्र व रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पोनिया और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed