फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing between two groups due to car park and  in mainpuri

Mainpuri News: कार खड़ी करने को लेकर पहले चले ईंट-पत्थर, फिर फायरिंग

Fri, 10 Mar 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

दोनों पक्षों के लोग ईंट पत्थर से घायल हुए हैं। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। विवाद के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
firing between two groups due to car park and  in mainpuri
फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में बृहस्पतिवार शाम कार खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। विवाद में घायल हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां का है मामला

गांव शेखूपुरा निवासी बारेलाल के परिवार की एक कार सड़क पर खड़ी थी। कार हटाने को लेकर रमेश चंद्र यादव पुत्र मुरारी लाल और चचेरे भाई पंकज, उमेश, जितेंद्र पुत्र बारेलाल यादव, सतेंद्र पुत्र बलवीर सिंह में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों तरफ से फायर किए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में ये हुए घायल

इस दौरान बारेलाल पुत्र मेघनाद और सुमन पत्नी सतेंद्र घायल गए। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश चंद्र व दिलीप पुत्रगण मुरारीलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों का कहना था कि उन्हें गोली लगी है। प्राभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के लोग ईंट पत्थर से घायल हुए हैं। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। विवाद के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed