{"_id":"60e498ef8ebc3ed65e785803","slug":"firing-and-stone-pelting-due-to-enmity-four-including-a-woman-injured-mainpuri-news-agr4987839195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते फायरिग और पथराव, एक महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते फायरिग और पथराव, एक महिला सहित चार घायल
विज्ञापन
घिरोर। गांव कोसोन में सोमवार रात रंजिश के चलते आरोपियों ने विपक्षियों पर पथराव और फायरिंग की। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। एक युवक को आरोपियों ने बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पुलिस ने मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कोसोन निवासी दिलीप सिंह की शिवराम सिंह पक्ष के लोगों से किसी बात पर रंजिश चल रही है। सोमवार रात करीब नौ बजे दिलीप का भाई गांधी उर्फ अभिषेक खेत से घर वापस आ रहा था। तभी घर के पास ही शिवराम के पुत्र सोनू व मोनू ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। पत्थर से घायल होने के बाद गांधी अपने घर की ओर भागने लगा। सोनू, मोनू, रवि सिंह, बबलू, रामलखन, पोतन्ना, कंचन सिंह, शिवम, धर्मेंद्र उर्फ रिंकू सभी उसे मारने के लिए पीछे भागे। आरोपी उसके दरवाजे तक पहुंचे और फायरिंग करने लगे।
इस दौरान मीरा पत्नी ललित गोली लगने से घायल हो गईं। परिवार की सुधा भी घायल हो गईं। आरोपियों ने परिवार के गणेश को मारपीट करने के बाद रस्सी से बांध कर घर में डाल लिया। उसके सूचना देने पर पुलिस ने गणेश को मुक्त कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले में दिलीप पक्ष की ओर से सोनू, मोनू, रवि, बबलू, रामलखन, पोतन्ना, कंचन, शिवम और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।