{"_id":"66ff9b1b8436d5c65901b41c","slug":"firing-after-dispute-with-gym-operator-in-mainpuri-youth-was-shot-in-head-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में जिम संचालक से विवाद के बाद फायरिंग, एक युवक के सिर में लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में जिम संचालक से विवाद के बाद फायरिंग, एक युवक के सिर में लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी
Fri, 04 Oct 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:06 PM IST
सार
मैनपुरी की जिम में विवाद के बाद युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई भेजा गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जिम के बाहर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में जिम के बाहर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से दहशत फैल गई। जिम में आए एक युवक के सिर में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि जिम संचालक से विवाद होने के बाद ये घटना हुई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
स्टेशन रोड निवासी हिमांशु सिंह घर के पास ही जिम का संचालन करते हैं। शुक्रवार की सुबह दो युवक नशे की हालत में उनकी जिम पर आए और हंगामा करने लगे। जिम पर लड़कियां मौजूद थी। इस वजह से हिमांशु ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद एक एक युवक जिम पर आया और कहा कि दूसरे साथी ने उन्हें नीचे बुलाया है। हिमांशु जब नीचे आए तभी वहां मौजूद गांव बिछिया निवासी युवक ने तमंचा से फायर कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद भगदड़ मच गई।
इस दौरान आरोपी ने चार फायर किए। एक गोली जिम पर आए गौरव विश्वास के सिर में लगी। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल गौरव को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।