फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fireworks were made into warehouses Before Diwali police raided Awas Vikas case registered against three

Agra: दिवाली से पहले घरों में बना दिया आतिशबाजी का गोदाम, आवास विकास में पुलिस का छापा; तीन पर केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 09:27 AM IST
सार

दिवाली से पहले घरों में आतिशबाजी के गोदाम बना दिए गए। सूचना मिलने के बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में छापा मारा। यहां तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
fireworks were made into warehouses Before Diwali police raided Awas Vikas case registered against three
आतिशबाजी

विस्तार

आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए दुकानदारों ने अपने घरों में भी गोदाम बना लिए हैं। शनिवार रात को अग्निशमन विभाग ने पुलिस के साथ आवास विकास कॉलोनी में छापा मारा। दो घरों में भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। जगदीशपुरा थाने में पुलिस की ओर से विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज कर तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-1 में शनिवार की रात पुलिस और अग्निशमन विभाग ने रोहित और राजू के घरों पर छापा मारा। दोनों घरों से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की आतिशबाजी बरामद की। आरोपी मौके पर नहीं मिले, परिवार की महिलाएं मिलीं। छापे में पुलिस को राजू के घर से गत्ते के 8 कार्टन और एक बोरी में आतिशबाजी मिलीं। वहीं, रोहित के घर से 6 कार्टन और एक बोरी में आतिशबाजी मिलीं।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि यदि आतिशबाजी में चिंगारी से आग लगती तो धमाका होने पर पूरा घर चपेट में आ जाता। लोगों की जान तक जा सकती थी। मामले में दरोगा प्रमोद कुमार ने विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धारा में केस दर्ज कराया है। आतिशबाजी का अवैध भंडारण कराने में मकान मालिकों राजू, रोहित उसके चाचा मदनलाल को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशबाजी का भंडारण नहीं करें
अग्निशमन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की आतिशबाजी का भंडारण नहीं करें। आतिशबाजी रखने के लिए शहर के बाहर गोदामों का लाइसेंस दिया जाता है। ऐसे स्थान पर विद्युत कनेक्शन भी नहीं होना चाहिए। जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed