फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireman arrested for doing obscene act with woman in Thakur Banke Bihari temple Vrindavan

Mathura: वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में महिला से अश्लील हरकत करने वाला फायर मैन गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 10:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद कई वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो में खाकी वर्दी पहने युवक महिला श्रद्धालु से अश्लील हरकत करते दिखा। उसकी पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन
Fireman arrested for doing obscene act with woman in Thakur Banke Bihari temple Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ में फंसी महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले फायर मैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि मंदिर में मंगला आरती के दौरान ही हादसा हुआ था, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। यह मामला भी उसी वक्त का बताया गया है। 

विज्ञापन


जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान के एक वीडियो में भीड़ में फंसी महिला के साथ पीछे खड़ा खाकी वर्दी पहने युवक अश्लील हरकत करता दिखा। इस हरकत के दौरान महिला ने पीछे मुड़कर उसका विरोध किया, जिसके बाद वह वहां से निकल लिया। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो से हुई पहचान 

वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान फायर मैन विक्रम वीर के रूप में हो गई। सोमवार को सीएफओ प्रमोद शर्मा ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आकर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पुष्टि की। इसके बाद फायर मैन विक्रम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो संज्ञान में आया था, जिसकी जांच करने के बाद फायर मैन विक्रम वीर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed