फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firecrackers ban in agra on diwali

दिवाली पर आतिशबाजी की तो लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना, पटाखा बिक्री के लाइसेंस निरस्त

Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
सार

  • एडीएम सिटी ने कहा - ग्रीन पटाखे चलाने पर भी लगाई गई है पाबंदी
  • वापस होगी 25 लोगों की 500 रुपये अस्थाई लाइसेंस फीस

विज्ञापन
firecrackers ban in agra on diwali
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में दिवाली पर पटाखों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगने के बाद दुकानों के लिए जारी हुए अस्थाई लाइसेंस भी मंगलवार को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए। जिन आवेदकों ने चालान से अस्थाई लाइसेंस फीस जमा की, वो उन्हें अब वापस की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीन पटाखे भी नहीं चलाने दिए जाएंगे, क्योंकि इनकी कोई स्पष्ट परिभाषा ही नहीं है। आतिशबाजी करने पर जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन


आयुध प्रभारी एवं एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया सिर्फ 25 लोगों ने 500 रुपये चालान के रूप में बैंक में अस्थाई लाइसेंस फीस राजस्व विभाग के लिए जमा कराई थी, वह उन्हें वापस कर दी जाएगी। दिवाली पर दो दिन के लिए पटाखों दुकान लगाने को जारी हुए सभी अस्थाई लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। पटाखों का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा ग्रीन पटाखों की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है। ऐसे में ग्रीन पटाखों की आड़ में अन्य आतिशबाजी के प्रयोग की आशंका है। इसलिए किसी तरह के पटाखे का प्रयोग नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट : आतिशबाजी करने पर होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि आतिशबाजी करने पर एनजीटी ने 10 हजार रुपये का जुर्माना तय किया है। प्रशासन उसका पालन कराएगा। त्योहार पर आतिशबाजी की जांच के लिए थानास्तर पर पुलिस टीमें गठित की जाएंगी। अगर कोई आतिशबाजी करते पकड़ा जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।

अपील : लेजर लाइट जलाएं, रोशनी फैलाएं

जिला प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों के प्रयोग की जगह लेजर लाइट के प्रयोग की अपील की है। डीएम ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपक बांटें। जिनके घर में अंधेरा है वहां रोशनी फैलाएं। हवा में प्रदूषण न घोलें।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed