{"_id":"5ecffb9d8ebc3e904c79937e","slug":"firebrigade-mainpuri-news-agr4436701165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे इंतजामों से कैसे आग पर काबू पाएगा अग्निशमन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे इंतजामों से कैसे आग पर काबू पाएगा अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
28एमएनपी-09-अग्रिशमन केंद्र
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी शुरू होने के साथ ही अग्निकांड का खतरा भी मंडराने लगा है लेकिन जिले में अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं। अगर कहीं तो आग लगी तो बुझाना मुश्किल हो जाएगा। शासन और जिले के अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को विकसित करने के लिए कभी कोई काम नहीं किया।
मुख्यालय पर एक बड़ी और एक छोटी दमकल तैनात है तो वहीं बाकी की तीन छोटी दमकलें बेवर, किशनी और करहल में हैं। ऐसे में भोगांव, घिरोर और कुरावली तहसीलें खाली पड़ी हुई हैं। यहां अगर कोई आग लगने की सूचना मिलती है तो मुख्यालय से ही दमकल दौड़ाई जाती है। इतना ही नहीं फायरमैन भी जरूरत के अनुसार आधे ही है।
अधिकारियों के पद भी खाली
अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी के कंधों पर होती है। बीते डेढ़ वर्षों से जिले में ये पद खाली पड़ा हुआ है। मैनपुरी का सीएफओ इटावा को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अग्निशमन अधिकारी के पांच स्वीकृत पदों के सापेक्ष एक भी तैनाती नहीं है। ऐसे में सारी जिम्मेदारियां फायरमैन के कंधों पर ही हैं।
विज्ञापन
-01 है 4500 लीटर क्षमता की दमकल
-02 की है आवश्यकता
-04 हैं 2700 लीटर क्षमता की दमकल
-07 की है आवश्यकता है
पदनाम स्वीकृत पद तैनाती
मुख्य अग्निशमन अधिकारी 01 0
अग्रिशमन अधिकारी 05 0
हेड फायरमैन 11 10
फायरमैन 85 46
चालक 11 10
समय-समय पर संसाधनों की मांग व तैनाती के लिए शासन को लिखा जा रहा है। कुछ स्टाफ की तैनाती तो बीते सालों में हुई है, लेकिन संसाधन नहीं बढ़ सके। जो संसाधन उपलब्ध हैं, उन्हीं से काम लिया जा रहा है। तबारिक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी