फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firearms and cartridges recovered from bushes

पुलिस के भय से हिस्ट्रीशीटर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 12 May 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Firearms and cartridges recovered from bushes
मैनपुरी। बिछिया रोड पर 22 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में भागे लुटेरे ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे जेल भेजा गया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस झाड़ियों से बरामद किया। इसके बाद वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन

22 अप्रैल को स्वॉट टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थाना करहल क्षेत्र के गांव कैरावली निवासी लुटेरा अनूप उर्फ अनुज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी, एक सिपाही भी घायल हो गया था। लुटेरे का साथी पुष्पेंद्र उर्फ करन निवासी गिहार कालोनी नवीन मंडी, चकमा देकर भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पूर्व उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। स्वॉट टीम/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुष्पेंद्र को जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर बिछिया रोड पर घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को मेडिकल कराने के बाद वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed