{"_id":"6a42de5edc306b13e3022272","slug":"fire-safety-arrangements-at-lady-lyall-exposed-as-inadequate-agra-news-c-364-1-ag11023-130847-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लेडी लायल में अग्निशमन व्यवस्था की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लेडी लायल में अग्निशमन व्यवस्था की खुली पोल
Tue, 30 Jun 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा। लेडी लायल में सोमवार को मॉक ड्रिल के दौरान आग से निपटने के इंतजाम की पोल खुल गई। गार्ड अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) नहीं चला पाए। हाइड्रेंट पॉइंट में कचरा भरा था। इससे पानी की निकासी नहीं हो सकी।
लेडी लायल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया। इसमें गार्ड और स्टाफ अग्निशमन सत्र संचालित नहीं कर सके। इस पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्टाफ को यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद वे यंत्र चला पाए। पानी का प्रेशर चेक करने के लिए वाॅल्व खोला तो सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण पाइपों में कचरा और सिल्ट जमा थी। इससे पानी का प्रेशर आगे नहीं बढ़ सका।
लेडी लायल की अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि कुछ लाइनों में कचरा जमा होने के कारण प्रेशर रुकने की बात सामने आई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सभी फायर लाइनों की सफाई कराई जाएगी।