फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire,rail godam

रेलवे के गोदाम में लगी आग

Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fire,rail godam
​​फरोजाबाद : टूंडला के नियंत्रण कक्ष के पीछे रेलवे के एसएनटी विभाग के गोदाम में जलतीं केबल से उठत? - फोटो : TUNDLA
रेलवे के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

लाखों का केबल जला, दस दमकल टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। आंधी के दौरान रविवार शाम साढ़े छह बजे टूंडला स्थिति रेलवे के नियंत्रण कक्ष के पीछे स्थित एसएंडटी (सिग्नल एंड टेलीकॉम) विभाग के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वहां रखीं केबल जलने लगीं। रेल कर्मियों की सूचना पर दस दमकल टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से 50 से अधिक बंडल जल गए।
आग की जानकारी मिलते ही इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई। मौके पर मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार, डीटीएम टूंडला जे संजय कुमार, एईएन हेड क्वार्टर, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आईपी सिंह, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी टूंडला राजेश पांडेय, फायर सिक्योरिटी ऑफिसर टूंडला रणधीर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए नगर पालिका की टीमों को भी लगाया गया। टीमें आग को बुझाने के लिए पानी के टैंकरों को लेकर वहां पहुंचीं।
विज्ञापन

सिग्नल एंड टेलीकॉम के बाहरी साइड गोदाम में लगी आग किसी आउट सोर्सिंग से लगना प्रतीत हो रहा है। आग को लगभग बुझा लिया गया है। अधिकारी व डीएसटी मौके पर पहुंच गए हैं, जांच के बाद नुकसान की जानकारी हो पाएगी। बाहरी साइड में आग लगने से नुकसान कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल

फरोजाबाद : टूंडला में नियंत्रण कक्ष के पीछे रेलवे के एसएनटी विभाग के गोदाम में जलतीं केबल से उठ?

फरोजाबाद : टूंडला में नियंत्रण कक्ष के पीछे रेलवे के एसएनटी विभाग के गोदाम में जलतीं केबल से उठ?- फोटो : TUNDLA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed