{"_id":"5f4548b08ebc3eabed24c6e8","slug":"fire-kasganj-news-agr456357147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपये न मिलने पर शराबी ने लगाई घर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए रुपये न मिलने पर शराबी ने लगाई घर में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना के गांव रहमतपुर में एक नशे के लती युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर घर में आग लगा दी। इससे घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों व दकमल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रहमतपुर निवासी अंशू (30) पुत्र भोजराज ने अपनी मां ऊषा से शराब के लिए रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने सिलिंडर खोलकर आग लगा दी। आग के तेजी से फैलने पर परिजन चीख पुकार करते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर थाना पुलिस व दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं।
काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने घर में आग लगा दी। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।