फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire incidents started increasing, fire fighting arrangements are insufficient

Agra News: बढ़ने लगे अग्निकांड, नाकाफी हैं अग्निशमन के इंतजाम

Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire incidents started increasing, fire fighting arrangements are insufficient
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। लेकिन जिले में आग बुझाने के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी हैं। अग्रिशमन विभाग के पास मात्र चार फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी हैं। वहीं छह में से दो तहसीलों में अभी तक शासन अग्रिशमन विभाग की सब स्टेशन का निर्माण तक नहीं करा पाया है।
विज्ञापन

गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ने पर अग्रिशमन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित होते हैं। जिले के अग्रिशमन विभाग की बात करें तो जिला मुख्यालय के साथ ही बेवर, किशनी और करहल में सब स्टेशन संचालित हैं। जिला मुख्यालय पर दो अग्रिशमन की गाडिय़ां हैं जबकि सब स्टेशनों पर एक-एक गाड़ी है। गर्मियों के समय में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। कभी-कभी एक साथ ही सात-सात, आठ-आठ स्थानों पर आग की घटनाएं होती हैं। तब विभाग खाली हाथ दिखाई देता है। हालांकि विभाग के पास चार पंप हैं लेकिन ये पंप तभी काम करेंगे जब आग की घटना के पास में कहीं भरा हुआ पानी मिले। ऐसे में इनसे तो कोई लाभ मिलता दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

-----
सात दिन में सात स्थानों पर हुई आग की घटनाएं लाखों का नुकसान
पिछले सात दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। जिसमें एक जानवर की मौत हुई वहीं लाखों का नुकसान हुआ। यदि समय रहते अग्रिशमन विभाग की गाडिय़ां पहुंची होतीं तो यहां बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। वहीं एक किसानी की भैंस की ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अग्रिशमन विभाग की स्थिति एक नजर में
जिला मुख्याल- दो बड़ी गाड़ी क्षमता 4500 लीटर, एक छोटी वाटर मिस्ट क्षमता 400 लीटर, एक जीप, एक पंप बेवर सब स्टेशन- एक बड़ी गाड़ी क्षमता 4500 लीटर, एक जीप, एक पंप किशनी सब स्टेशन- एक बड़ी गाड़ी क्षमता 4500 लीटर, एक जीप, एक पंप करहल सब स्टेशन- एक बड़ी गाड़ी क्षमता 4500 लीटर, एक जीप, एक पंप

---
आग लगे तो इन नंबरों पर करें कॉल
101, 112, 9454418467
------
आग की घटनाओं को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड पूरी तरह से तैयार है। जहां से भी सूचना मिलती है वहां तुरंत गाड़ी भेजी जाती है। इस समय आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय से एक गाड़ी घिरोर तहसील पर खड़ी की गई है। उपलब्ध संसाधनों से आग की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
-यदुनाथ सिंह, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed