फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the compartment of Farrukhabad-bound passenger train

फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

Tue, 28 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in the compartment of Farrukhabad-bound passenger train
कासगंज फर्रुखाबाद ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग।
कासगंज से पहुंची रिलीफ ट्रेन, तीन घंटे बाद पाया गया आग पर काबू
विज्ञापन

अचानक आग लगने से दहशत में आए मुसाफिर चलती ट्रेन से कूदे
बरेली/कासगंज। कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में रविवार रात आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गए। सूचना पर एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) घटनास्थल के लिए रवाना की गई। इस ट्रेन से पहुंचे कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जली हुई बोगी को ट्रेन से काटकर यार्ड में भेजा। इज्जतनगर रेलमंडल के अफसरों ने मामले में जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
रविवार रात 21:15 बजे ट्रेन संख्या 05389 कासगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। ट्रेन हरसिंहपुर गोवा हाल्ट से गुजर रही थी तभी एक बोगी में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी। ट्रेन हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रुकी। उसके बाद यात्री आग से घिरी बोगी से कूदने लगे। जानकारी मिलने पर कासगंज से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भेजी गई। आग बुझाने के बाद जली बोगी को पौने तीन बजे फर्रुखाबाद यार्ड में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद लाइन क्लीयर कर दी गई। डिब्बे में आग लगने के कारणों की जांच इज्जतनगर रेलमंडल के अफसरों की टीम करेगी।
विज्ञापन

आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं मालगाड़ियां
इस घटना के बाद से लगभग तीन घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा। हालांकि इस समयावधि में कोई भी सुपरफास्ट या पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर नहीं थी, लेकिन पांच मालगाड़ियां इस ट्रैक से उस अवधि में गुजरनीं थीं। उन्हें आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की बोगी में आग लगने की जानकारी अफसरों को मिली है। रेलवे की टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed