फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in Science equipment shop and warehouse in a dense populated area Loha Mandi at Agra

आगरा: साइंस उपकरणों की दुकान और गोदाम में लगी आग, आधा घंटे तक दहशत में रहे लोग 

Mon, 25 Apr 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

आगरा की घनी आबादी क्षेत्र लोहामंडी में स्थित साइंस उपकरणों की दुकान और गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर आधा घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fire in Science equipment shop and warehouse in a dense populated area Loha Mandi at Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले  क्षेत्र  तोता का ताल स्थित एक साइंस उपकरण की दुकान और गोदाम में रविवार रात को आग लग गई। दमकलों ने आधा घंटे में आग बुझाई। इस दौरान लोग दहशत में रहे।

विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी राजीव कुमार की तोता के ताल पर दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना है। वह साइंस के उपकरण और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। रविवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों ने गोदाम से आग की लपटें उठते हुए देखीं। इस पर लोगों की भीड़ मौके पर जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन


दुकान और गोदाम में आग लगने की सूचना पर मालिक राजीव भी मौके पर आ गए।  सूचना पर पुलिस और तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तकरीबन आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक लोगों में दहशत बनी रही। क्योंकि ये गोदाम घनी बस्ती में था, जिससे लोगों के डर था कि आग कहीं फैलकर उनके घर और प्रतिष्ठानों को चपेट में नहीं ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का माल जल गया। वहीं शाम को आगरा कालेज के बाहर रखे प्याऊ के छप्पर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed