फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in Hotel Sai Pallace At Sadar

आगरा: तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, तीन दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू

Thu, 16 Jul 2020 12:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Fire in Hotel Sai Pallace At Sadar
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ग्वालियर हाईवे पर बुंदू कटरा पुलिस चौकी के पास गुरुवार की सुबह तीन मंजिला होटल ओम साईं पैलेस में भीषण आग लग गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तीनों मंजिलों तक पहुंच चुकी थी। सूचना पर तीन दमकलें पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया। 

विज्ञापन


सदर के डिफेंस एस्टेट निवासी रवि चौधरी का ग्वालियर हाईवे पर ओम साईं पैलेस होटल है। गुरुवार सुबह पौने 10 बजे होटल के भूतल पर बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। होटल में कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे। आग लगता देखकर बाहर निकल आए। 
विज्ञापन



उनके शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार आ गए। उधर, आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। लपटें भूतल के बाद पहली और दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास बने घर और दुकानों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे से सेना की दमकल जा रही थी। दमकलकर्मी आग लगता देखकर रुक गए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। उधर, सूचना पर फायरब्रिगेड की दो दमकलें भी आ गईं। तकरीबन दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में तीनों मंजिल पर सामान जल गया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ था।  

रेनोवेशन कार्य चल रहा था 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि होटल के भूतल पर रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दो दमकलों ने आग को बुझाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। 

होटल में नहीं थे पर्यटक 

लॉकडाउन के बाद से होटल बंद चल रहा है। देखरेख के लिए दो या तीन कर्मचारी ही आते हैं। इस कारण पर्यटक भी नहीं ठहराये जा रहे हैं। 

हाईवे पर लग गया जाम 

होटल ओम साईं पैलेस ग्वालियर हाईवे पर है। होटल में आग लगता देखकर हाईवे पर वाहन रुक गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सदर पुलिस ने वाहनों को हटाकर किसी तरह जाम खुलवाया। वहीं होटल के आसपास के दुकानदार और घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed