{"_id":"617124aee039dd63b4619cf1","slug":"fire-in-home-loss-of-lakh-rupees-govardhan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आग लगने से मची चीख पुकार, ग्रामीणों ने पाया काबू, बड़े नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आग लगने से मची चीख पुकार, ग्रामीणों ने पाया काबू, बड़े नुकसान का अनुमान
Thu, 21 Oct 2021 01:58 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:58 PM IST
सार
मकान में आग लगने का कारण परिजनों द्वारा शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
मथुरा: घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव सकरवा में बिजली के शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दो कमरे उसकी चपेट में आ गए। इन कमरों में रखा फर्नीचर सहित सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गए। मकान का एक कमरा फट भी गया। घर में चीख पुकार मच गई। धुआं के साथ आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना बुधवार देर रात की है। सकरवा गांव में भोला सैनी पुत्र परसौती सैनी का मकान है। रात में मकान में आग लग गई। एक कमरे में पचास हजार रुपये के नए जूता-चप्पलों का स्टॉक भरा हुआ था। आग ने तेजी पकड़ ली और दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं के गुबार से एक कमरे की छत फट गई। दूसरे कमरे में रखा सामान चल कर राख हो गया।
विज्ञापन
परिक्रमा देने गए थे परिजन
भोला सैनी ने बताया कि मकान में जिस समय आग लगी, उस समय कोई नहीं था। परिजन गांव की परिक्रमा देने गए थे। लौटकर आए तो मकान से धुआं निकल रहा था।
सूचना के बाद नहीं पहुंची फायर बिग्रेड
भोला सैनी ने बताया कि मकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई थी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। समय रहते फायर बिग्रेड मशीन पहुंच जाती तो नुकसान बच जाता।
विज्ञापन
वृंदावन: लो आ गई ठंड...आज से बदला ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का खानपान, जानिए क्या होगा खास