फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in glass factory in firozabad

ग्लास डेकोरेटर्स फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, आठ घंटे बाद पाया जा सका काबू

Fri, 05 Oct 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
fire in glass factory in firozabad
ग्लास फैक्ट्री में आग। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के रहना स्थित लालऊ रोड पर गुप्ता ग्लास डेकोरेटर्स फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां दोपहर बाद तक आग बुझाने को दौड़ती रही। 

विज्ञापन


नगर निगम से जेसीबी को बुलाया। आग को जल्दी बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई, क्योंकि अंदर गत्ता भरा होने के कारण आग विकराल रूप लेती जा रही थी। करीब आठ घंटे बाद आग पूरी तरह से बुझ सकी।  
विज्ञापन


गांधीनगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता का लालऊ रोड पर गुप्ता ग्लास डेकोरेटर्स के नाम से राजीव शर्मा का पैकिंग का गोदाम है। शुक्रवार को सुबह जब पहुंचे तो देखा गोदाम के अंदर से तेजी से धुआं निकल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ी पड़ी गोदाम की दीवार

इसकी सूचना फैक्ट्री मैनेजर और स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही मैनेजर एवं स्टाफ के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। उन्होंने गोदाम का गेट खोला तो अंदर आग विकराल रूप ले चुकी थी। 

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन आग काबू में ही नहीं आ पा रही थी। शिकोहाबाद फायर स्टेशन से एक गाड़ी को और बुलाया। आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को जेसीबी से तुड़वाया गया।  
 
एफएसओ लाखन सिंह ने बताया कि गुप्ता ग्लास डेकोरेटर्स फैक्ट्री की गोदाम में सुबह साढ़े नौ बजे आग बिजली शार्ट सर्किट से लग गई थी। आग को बुझाने का काम दोपहर तीन बजे के बाद तक चलता रहा। आग लगने से लाखों की हानि होने की संभावना है।  

वहीं ग्लास गोदाम में आग लगने से चारों ओर धुआं इतनी तेजी से फैला कि आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। धुएं से परेशान कई लोग घरों से बाहर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed