{"_id":"6667d78d372103154c067a59","slug":"fire-in-e-bike-showroom-around-50-bikes-has-destroyed-in-mathura-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: आग लगने पर धू-धू कर जलने लगा ई-बाइक शोरूम, 50 बाइक हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: आग लगने पर धू-धू कर जलने लगा ई-बाइक शोरूम, 50 बाइक हुईं राख
Tue, 11 Jun 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:20 AM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में ई-बाइक शोरूम में आधी रात के बाद आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक 50 वाहन जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में अग्रसेन नगर में इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों में पूरा शोरूम धू-धू कर जल उठा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पूर्व सभासद पवन बंसल का अग्रसेन नगर में घर के समीप ही इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम है। सोमवार की शाम को सभी कर्मचारी शोरूम बंद कर घर चले गए। बताते हैं कि ट्रिपिंग के चलते रात में एक बजे बिजली आई थी। माना जा रहा है कि तभी कोई फाल्ट या शार्ट सर्किट हुआ होगा। जिससे रात करीब 2 बजे शोरूम में आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे शोरूम में फैल गई।
वहां से गुजर रहे लोगों ने शोरूम से लपटें उठते हुए देखीं तो इसकी सूचना शोरूम मालिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा का पूरा शोरूम जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शोरूम संचालक पवन बंसल के अनुसार शोरूम में लगभग 50 गाड़ियां थीं। इसके अलावा दो दिन पूर्व पांच लाख के स्पेयर पार्ट्स भी आग की भेंट चढ़ गए। आग के कारण कितना नुकसान हुआ। इसकी फिलहाल सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन लगभग 50 लाख के नुकसान का अनुमान है।