{"_id":"62da43c59697ff5a2128980e","slug":"fire-in-dumper-after-collided-with-divider-on-the-agra-gwalior-highway-driver-trapped-in-cabin-scorched-seriou","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर में लगी आग: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराया डंपर, केबिन में फंसा ड्राइवर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर में लगी आग: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराया डंपर, केबिन में फंसा ड्राइवर झुलसा
Fri, 22 Jul 2022 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:59 AM IST
सार
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा कर चालक को बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार तड़के डिवाइडर से टकराने के बाद डंपर में आग लग गई। इस दौरान चालक डंपर में ही फंसा गया। प्रयास के बाद भी चालक डंपर से नहीं निकल पाया। दमकल कर्मियों ने डंपर की आग बुझा कर, जब तक उसे निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुका था। चालक को गंभीर जली हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि शुक्रवार तड़के 4:00 बजे धौलपुर के सोहा का रहने वाला सुजान सिंह गुर्जर ग्वालियर की ओर से डंपर लेकर आगरा आ रहा था। जैसे ही वह मधु नगर चौराहे के पास पहुंचा तभी डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे डंपर में आग लग गई। डंपर में लगी आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा कर चालक को बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
चालक को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है। उसके स्वजन को सूचना दे दी गई है। वह हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।