फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in dumper after collided with divider on the Agra-Gwalior highway driver trapped in cabin

डंपर में लगी आग: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराया डंपर, केबिन में फंसा ड्राइवर झुलसा

Fri, 22 Jul 2022 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 11:59 AM IST
सार

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा कर चालक को बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

विज्ञापन
Fire in dumper after collided with divider on the Agra-Gwalior highway driver trapped in cabin
आग (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार तड़के डिवाइडर से टकराने के बाद डंपर में आग लग गई। इस दौरान चालक डंपर में ही फंसा गया। प्रयास के बाद भी चालक डंपर से नहीं निकल पाया। दमकल कर्मियों ने डंपर की आग बुझा कर, जब तक उसे निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुका था। चालक को गंभीर जली हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार तड़के 4:00 बजे धौलपुर के सोहा का रहने वाला सुजान सिंह गुर्जर ग्वालियर की ओर से डंपर लेकर आगरा आ रहा था। जैसे ही वह मधु नगर चौराहे के पास पहुंचा तभी डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे डंपर में आग लग गई। डंपर में लगी आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा कर चालक को बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। 

चालक को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है। उसके स्वजन को सूचना दे दी गई है। वह हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed