{"_id":"615f3b798ebc3e762a675576","slug":"fire-in-clothes-shop-agra-news-agr5106279100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बोदला चौराहा स्थित उपाध्याय मार्केट में अवधेश तिवारी की कपड़े की दुकान में बुधवार रात को आग लगा दी गई। सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर कैद है। व्यापारी ने थाना जगदीशपुरा में दी तहरीर में दुकान मालिक सहित तीन पर आरोप लगाया है।
सेक्टर एक निवासी अवधेश तिवारी ने यह दुकान किराये पर ली थी। दुकान में तकरीबन आठ लाख रुपये के कपड़े रखे थे। बुधवार रात को दुकान में आग लगाई गई। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे हुई। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि तब तक सभी सामान जल गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
आग लगने का कारण पता करने के लिए दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें एक युवक दुकान के बाहर नजर आया। वह मुंह ढककर दुकान की तरफ आता है। इस युवक पर ही दुकान में आग लगाने का शक जताया गया है। व्यापारी ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आग लगाने का आरोप दुकान मालिक सहित अन्य पर है। पुलिस पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।