{"_id":"62da494397930f6601579496","slug":"fire-in-cans-factory-in-mathura-loss-of-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: डिब्बे बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लगभग एक करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: डिब्बे बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लगभग एक करोड़ का हुआ नुकसान
Fri, 22 Jul 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:22 PM IST
सार
डिब्बे की फैक्टरी से आग की लपटें उठते देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ फैक्टरी मालिक भी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। आग तो बुझा ली गई, लेकिन धुआं देर शाम तक उठता रहा।
विज्ञापन
डिब्बा फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के इंड्रस्ट्रियल एरिया के साइट ए में डिब्बा फैक्टरी में लगी भयंकर आग से एक करोड़ से अधिक का गत्ता जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की 6 दमकल भी आग नहीं बुझा पाईं। आसपास के सबमर्सिबल से पाइप लगाकर लोगों ने आग को बुझाया। देरशाम तक धुआं उठना बंद नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।
शहर के गोपालपुरा निवासी बांकेलाल यादव की इंड्रस्ट्रियल एरिया के साइट ए में डिब्बा फैक्टरी है। इस फैक्टरी में मिठाई व अन्य सामान की पैकिंग के डिब्बे बनाए जाते हैं। गांव गढ़ाया के चंद्रपाल शर्मा फैक्टरी में चौकीदार हैं। प्रतिदिन की तरह वह फैक्टरी के शटर खोल रहे थे, तो धुआं उठता दिखाई दिया। तत्काल चौकीदार ने फैक्टरी स्वामी बांकेलाल यादव को सूचित किया। अंदर जाकर देखा तो भयंकर आग लगी हुई थी।
सूचना पर अग्निशमन की दमकलें पहुंची तो उनका पानी ही खत्म हो गया। फिर आसपास के सबमर्सिबल में पाइप लगाकर आग को बुझाया गया। देरशाम तक फैक्टरी से धुआं उठना बंद नहीं हुआ। फैक्टरी स्वामी ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।