{"_id":"5b04fc994f1c1b51778b4cde","slug":"fire-in-bus-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 56 श्रद्धालुओं से भरी बस बनी आग का गोला, जयपुर जा रहे थे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 56 श्रद्धालुओं से भरी बस बनी आग का गोला, जयपुर जा रहे थे श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
Updated Thu, 24 May 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से भिड़ने के बाद आग का गोला बन गई। उसमें बैठे श्रद्धालुओं ने कूदकर जान बचाई।
हालांकि 15 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार श्रद्धालुओं ने तत्परता नहीं दिखाई होती हादसा बड़ा हो सकता था।
करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं रोडवेज बस से श्रद्धालुओं को वापस उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।

एेसा हाे गया बस का हाल
- फोटो : अमर उजाला
56 श्रद्धालु एक प्राइवेट बस में सवार होकर लखनऊ के मोहनलालगंज से जयपुर बालाजी जा रहे थे। श्रद्धालु रात में एक बजे मोहनलालगंज से जयपुर बालाजी के लिए रवाना हुए थे।
बस सुबह छह बजे के करीब फतेहाबाद क्षेत्र के गटपुरा भलोकरा गांव के पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके चलते अगले दोनों टायर फट गए।
इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। श्रद्धालु बस से कूदने लगे। तभी बस में आग भी लग गई। इसके चलते श्रद्धालु और ज्यादा दहशतजदा हो गए।

वापस घर गए श्रद्घालु
मोहनलालगंज निवासी पंकज, कालीशंकर गुप्ता, दीपू गुप्ता, पलरूद्दीन, योगेश गुप्ता, ब्रजकिशोर सोनी, निति कुमार गुप्ता, दीपू समेत 15 लोग घायल हो गए।
जबकि दूसरी ओर देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और उसमें रखा अधिकतर श्रद्धालुओं का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही पुलिस फायरब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।
फायरब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं एक बस की व्यवस्था की। जिससे सभी श्रद्धालुओं को मोहनलालगंज के लिए वापस रवाना कर दिया गया।