फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in bottle factory

टाइगर ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thu, 17 May 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 17 May 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Fire in bottle factory
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में टाइगर ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है। 
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के गणेशनगर निवासी उद्योगपति धर्मेंद्र मोहन गुप्ता की थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा में टाइगर ग्लास के नाम से कांच की बोतल बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर बोतलों की पैकिंग किए जाने का गोदाम बना हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार देर शाम को काम चल रहा था। इसी दौरान एक गोदाम की ओर से अचानक धुंआ एवं आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। स्टाफ आग बुझाने के लिए दौड़ लगाई तब तक तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की सूचना स्टाफ ने मालिक को दी। उन्होंने फायर विभाग को आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएफओ जसवीर सिंह, एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों के साथ पहुंच गए। 

फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने आग को ही बुझाना शुरू कर दिया। अंदर धुंआ उठता देख रोड साइड की दीवार को तोड़ना पड़ा। क्योंकि आग काबू में नहीं आ पा रही थी। आग बुझाने के लिए टूंडला,शिकोहाबाद,सिरसागंज की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाया गया।

काफी संख्या में कर्मचारी के साथ फायर ब्रिगेड का स्टाफ आग बुझाने में जुटा हुआ था। भीषण आग बुझाने को जुटी टीमों के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह खुद ही घुस गए। इस दौरान उनकी वर्दी तक भीग गई। 

फैक्ट्री मालिक धर्मेंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि बिजली के शार्टसर्किट हो जाने के कारण फैक्ट्री में आग लग गई। आग से करीब साठ लाख की क्षति का अनुमान है। जिस गोदाम में आग लगी उसमें कोई स्टाफ नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed