फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in Aryavart Gramin Bank due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लगी आग

Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fire in Aryavart Gramin Bank due to short circuit
कुसमरा। मंगलवार की राम रामनगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने कैश काउंटर पर रखे कंप्यूटर व केबिन को जला दिया। अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा मंगलवार की शाम को बंद हो गई थी। गार्ड के अलावा बैंक के सभी लोग जा चुके थे। देररात करीब 12 बजे सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बैंक के अंदर से धुंआ निकलता देख चौकी पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार व भवन स्वामी को अवगत कराया। कुछ ही देर में रामनगर चौकी प्रभारी शंकर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर आ गए। बैंक का ताला खुलवाने के बाद अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर पर रखे कंप्यूटर व केबिन जल रहा था। बैंक में लगी एक केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझा लिया गया। लेकिन तब तक कई कंप्यूटर व केबिल जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed